"बैंक नौकरी का सुनहरा मौका: पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 पदों पर भर्ती, केवल 12वीं के अंकों से चयन!"

"बैंक नौकरी का सुनहरा मौका: पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 पदों पर भर्ती, केवल 12वीं के अंकों से चयन!" 

            

Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 Notification

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) में अपरेंटिस (Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों की अधिक जानकारी के लिए नीचेविस्तृत विवरण दिया गया हैउसकोध्यान पूर्वक पढ़ें औरबैंक की वेबसाइट पर जाकर भी सारी चीजों की जानकारी आधिकारिक रूप से ले -

रिक्तियो का विवरण (Vaccancies Overview)

  • कुल पद: 635 रिक्तियां (विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, जैसे उत्तर प्रदेश में 100 पद और पंजाब में 90 पद)।
  • पद का नाम: अपरेंटिस (Apprentice)
  • ट्रेनिंग की अवधि: 12 महीने (1 वर्ष)
  • मासिक मानदेय (Stipend): ₹12,300 प्रति माह

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 21 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 जून 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 06 जून 2026

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री। इसके साथ ही, आप जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • नोट: पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) उम्मीदवार और 1 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं हैं।
  • आयु सीमा (01 मई 2026 तक): न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST/OBC/PwBD को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC / EWS: ₹200 + लागू टैक्स और पेमेंट गेटवे शुल्क।
  • SC / ST / PwBD: ₹100 + लागू टैक्स और पेमेंट गेटवे शुल्क।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा (Exam) नहीं होगी

  1. उम्मीदवारों का चयन उनके 12वीं (HSC/10+2) के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
  2. मेरिट लिस्ट राज्य-वार, जिला-वार और श्रेणी-वार तैयार की जाएगी।
  3. शॉर्टलिस्ट होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) और स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. बैंक की मुख्य वेबसाइट पर जाने से पहले आपको सरकारी अपरेंटिस पोर्टल NAPS (apprenticeshipindia.gov.in) या NATS (nats.education.gov.in) पर जाकर अपना 100% प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  2. वहां से रजिस्ट्रेशन आईडी मिलने के बाद, पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in के 'Recruitment' सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।

 

Post a Comment

0 Comments