UPSSSC Excise Constable Syllabus 2026: यहाँ देखें आबकारी सिपाही का नया एग्जाम पैटर्न और टॉपिक-वाइज सिलेबस
अगर आपने UPSSSC आबकारी सिपाही (Excise Constable) भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरा है या भरने वाले हैं, तो अब समय है इसकी तैयारी में जुटने का। किसी भी परीक्षा को पास करने का
सबसे पहला और जादुई नियम होता है—उसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह
समझना।
इस पोस्ट
में हम आपको उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही परीक्षा 2026 के नए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी आसान हिंदी में दे रहे हैं, ताकि आपकी तैयारी एकदम सटीक दिशा में हो सके।
UPSSSC आबकारी सिपाही एग्जाम पैटर्न 2026 (Exam Pattern)
तैयारी शुरू
करने से पहले यह जानना जरूरी है कि पेपर कैसा होगा। आयोग द्वारा जारी नए पैटर्न के
मुताबिक, परीक्षा की रूपरेखा कुछ इस तरह है:
·
परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective
- MCQ) यानी
बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
·
कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
·
कुल अंक: 100 नंबर (यानी हर सही उत्तर का 1 अंक)
·
समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
·
नेगेटिव मार्किंग: 0.25 (1/4) अंक की कटौती होगी, इसलिए तुक्का लगाने से बचें!
विषय-वार अंकों का विभाजन (Marking Distribution)
परीक्षा को
मुख्यतः तीन भागों (Parts) में बांटा गया है:
|
भाग (Part) |
विषय (Subject) |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
|
Part - 1 |
सामान्य
अध्ययन (General
Studies)
(इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, करंट अफेयर्स और डेटा
इंटरप्रिटेशन) |
50 |
50 |
|
Part -
1 (Special) |
उत्तर
प्रदेश आबकारी नियम एवं नीतियां
(Excise
Laws & Policies) |
10 |
10 |
|
Part -
2 |
कंप्यूटर
एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT) |
15 |
15 |
|
Part -
3 |
उत्तर
प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK) |
20 |
20 |
|
Total |
कुल योग |
100 |
100 |
टॉपिक-वाइज विस्तृत सिलेबस (Detailed Syllabus)
आइए अब
जानते हैं कि आपको किस विषय में क्या-क्या पढ़ना है:
1. सामान्य अध्ययन (General Studies) - 50 अंक
·
भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन: भारतीय इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलू, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रवाद का उदय।
·
भारत एवं विश्व का भूगोल: भारत का भौतिक और आर्थिक भूगोल, कृषि, जनसंख्या, नगरीकरण, और विश्व भूगोल की सामान्य जानकारी।
·
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान: भारतीय संविधान, पंचायती राज व्यवस्था, मौलिक अधिकार, संसद और राज्य विधानसभाएं।
·
भारतीय अर्थव्यवस्था: आर्थिक नियोजन, नीति आयोग, बजट प्रणाली, कृषि और व्यापार का विकास।
·
सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग, भारत की तकनीकी नीतियां, स्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी।
·
पर्यावरण और आपदा प्रबंधन: पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन अधिनियम (2005), NDMA और SDRF की भूमिका।
·
करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं।
·
डेटा इंटरप्रिटेशन (DI): ग्राफ, पाई चार्ट, तालिका (Tables) और सांख्यिकीय विश्लेषण पर आधारित प्रश्न।
2. उत्तर प्रदेश आबकारी नियम एवं नीतियां - 10 अंक
o यह इस पद के लिए सबसे खास सेक्शन है:
o संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (संशोधित रूप)।उत्तर प्रदेश की नई आबकारी नीति (Excise Policy 2025-26)।
o शीरा (Molasses), अल्कोहल और अन्य नशीले पदार्थों से जुड़े सामान्य नियम व सरकारी आदेश।
3. कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT) - 15 अंक
·
कंप्यूटर का इतिहास और परिचय।
·
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, इनपुट और
आउटपुट डिवाइसेस।
·
इंटरनेट, IP एड्रेस, ईमेल आईडी बनाना और उसका उपयोग।
·
MS-Word और MS-Excel की बेसिक
जानकारी।
·
साइबर सिक्योरिटी, सोशल नेटवर्किंग और ई-गवर्नेंस।
·
नई टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिग डेटा, मशीन लर्निंग (ML), और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)।
4. उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK) - 20 अंक
चूंकि यह
यूपी की नौकरी है, इसलिए इसका वेटेज सबसे ज्यादा है:
·
इतिहास और संस्कृति: यूपी के ऐतिहासिक स्थल, मेले, त्योहार, लोक नृत्य (Folk
Dances) और कला।
·
भूगोल: यूपी की नदियां, मिट्टी, जलवायु, वन, वन्यजीव अभ्यारण्य और खनिज संपदा।
·
अर्थव्यवस्था: यूपी में कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार योजनाएं।
·
करंट अफेयर्स: उत्तर प्रदेश सरकार की हालिया योजनाएं और उपलब्धियां।
तैयारी के
लिए कुछ खास टिप्स (Preparation Tips)
- UP GK पर पकड़ बनाएं: 20 नंबर सिर्फ यूपी जीके से हैं, इसलिए परीक्षा वाणी या किसी अच्छी किताब से यूपी
को अच्छे से घोट लें।
- कंप्यूटर के नए टॉपिक्स: ट्रेडिशनल कंप्यूटर के
साथ-साथ AI और साइबर सिक्योरिटी जैसे नए
टॉपिक्स को जरूर पढ़ें।
- नेगेटिव मार्किंग का ध्यान
रखें: प्रैक्टिस सेट सॉल्व करते समय
सटीकता (Accuracy)
पर
ध्यान दें, न कि सिर्फ ज्यादा से ज्यादा
सवाल हल करने पर।
यह भी
पढ़ें: UPSSSC Excise Constable Recruitment
2026: पूरी भर्ती
प्रक्रिया और योग्यता यहाँ देखें
0 Comments